अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आमुर में 15, मैगाडन में आठ, खाबरोवस्क में पांच, सखालिन क्षेत्र में एक और साखा गणराज्य में चार स्थानों पर आग की लपटें जारी हैं।
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस आग को बुझाने में 1,000 से अग्निशमन कर्मी, 169 उपकरण, सात विमान और चार हेलीकाप्टर जुटे हुए हैं।
यह सुदूर पूर्व क्षेत्र इस साल अब तक कुल 699 जंगल की आग की घटनाओं का गवाह बना है। इस साल इस आग ने 195.1 हेक्टेयर इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है, जो पिछले साल की तुलना में काफी प्रचंड है।
dharmpath.com dharmpath