क्रेमलिन ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी समकक्ष हसन रुहानी ने पिछले सप्ताह सीरियाई प्रांत इदलिब में रासायनिक हमले की निष्पक्ष जांच का आह्वान किया है।
बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने सीरियाई गृह युद्ध के राजनीतिक और राजनयिक समझौते के लिए लगातार सहयोग के महत्व पर बल दिया।
इसके अलावा दोनों राष्ट्रपतियों ने मध्य पूर्व में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने की तत्परता भी व्यक्त की।
dharmpath.com dharmpath