तेहरान, 29 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ईरान की इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड रिनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन ने रूस की ट्रांसमैशहोल्डिंग कंपनी के साथ ईरान में रेलगाड़ी के डिब्बों के निर्माण के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

‘तेहरान टाइम्स’ की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते पर मास्को में सोमवार को हस्ताक्षर हुए थे।
समझौते के अनुसार, रूस, ईरान में रेल डिब्बों के निर्माण का वित्तपोषण करेगा।
रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों पक्ष संयुक्त रूप से यात्री और मालवाहक डिब्बों के निर्माण में सहयोग करेंगे।
dharmpath.com dharmpath