मॉस्को, 20 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के सुदूर पूर्वी याकुतिया क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
वन अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यह वनक्षेत्र 3,000 से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। यह विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल भी है।
इस वनक्षेत्र में 28 जून से आग लगी हुई थी।
याकुतिया में इस साल अब तक 109 जंगलों में आग लग चुकी है, जिससे 8,000 हेक्टेयर लकड़ियां नष्ट हो गई हैं।
dharmpath.com dharmpath