रूस का एमएच17 विमान हादसे की जांच जारी रखने का आग्रह

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मंगलवार को कहा, “यकीनन हम जांच जारी रखने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने जोर दिया कि अब भी विमान हादसे को लेकर कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।

मारिया ने कहा, “इस स्थिति से समायोजित जांच जारी रखकर और जिन देशों के पास इससे संबंधित जानकारियां हैं, उनके जरिए एमएच17 हादसे पर कुछ रोशनी डालकर उबरा जा सकता है।”

मारिया ने कहा कि रूस मंगलवार को डच सेफ्टी बोर्ड (डीएसबी) की ओर से जारी हादसे की जांच से संबंधित अंतिम रपट का अध्ययन कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस ने हमेशा से हादसे की जांच में शामिल होने में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन शुरुआती जांचों में विभिन्न वजहों से शामिल होने से इंकार कर दिया था।

मारिया ने कहा कि नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने रूस से जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है, जबकि रूस शुरुआत से ही इस काम में जुटने के लिए तैयार था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493