रूस का वित्तीय घाटा प्रथम तिमाही में 3.7 फीसदी

मंत्रालय ने बताया कि पहले तीन महीनों में संघीय सरकार का राजस्व बढ़कर 2,908 अरब रूबल रहा, जबकि व्यय 3.62 अरब रूबल रहा।

रूस की अर्थव्यवस्था में साल 2014 से ही मंदी छाई है। इस मंदी का मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक गिरावट के साथ ही रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हैं, जो यूक्रेन संकट में मॉस्को के कथित दखल के बाद लगाए गए हैं।

लेकिन रूस की संघीय सरकार की वित्तीय हालत कम सॉवरेन कर्ज के कारण अपेक्षाकृत अच्छी स्थिति में है और वित्तीय घाटा भी सकल घरेलू उत्पाद का तीन फीसदी तक है, जो यूरोपीय संघ के कई देशों के अनुपात में कम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493