रूस का व्यापक सैन्य अभ्यास शुरू

मॉस्को, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के रक्षा बलों ने युद्ध की तैयारी तथा देश की सेना की विभिन्न शाखाओं के बीच सहयोग की परख के लिए एक व्यापक सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, “इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सैन्य कमान इकाइयों की तैयारी की परख करना है, ताकि लड़ाकू अभियान में उन्हें योजना, तैयारी उसे अंजाम देने का अनुभव हो सके।”

इस सैन्य अभ्यास में नए सैन्य उपकरणों जैसे हेलीकॉप्टरों, युद्धक विमानों तथा तोपों का परीक्षण भी किया जाएगा।

पांच सितंबर से शुरू हुए इस सैन्य अभ्यास में नौसेना, वायुसेना तथा एयरोस्पेस इकाइयों के 12,500 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

इस अभियान में क्रीमिया को भी शामिल किया जाएगा और काला सागर बेड़ा तथा कैस्पियन सागर फ्लोटिला के सहयोगी प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा।

मॉस्को द्वारा कीव पर क्रीमियाई प्रायद्वीप में आतंकवादी हमले करने के लिए आतंकवादी भेजने के आरोप के बाद यह अभियान सामने आया है।

इस अभियान का नाम ‘काउकासस 2016’ रखा गया है, जो 10 सितंबर तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493