रूस का सैन्य विमान रडार से गायब (लीड-1)

मॉस्को, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के रक्षा मंत्रालय का विमान रविवार को सोच्ची से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया।

यह विमान सोच्ची से सीरिया के लटाकिया प्रांत जा रहा था और इसमें 91 लोग सवार थे।

आपातकाल मंत्रालय के अधिकारी ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक को बताया कि टीयू-154 विमान में 83 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। विमान काले सागर के ऊपर रडार से गायब हो गया।

उन्होंने बताया, “जेट विमान सोच्ची के अडलेर हवाईअड्डे से उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद रडार से गायब हो गया। इसने यहां से 5.20 बजे उड़ान भरी थी और इसका लगभग 5.40 बजे संपर्क टूट गया।”

रूसी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में पत्रकार, सैन्यकर्मी, संगीतकार थे।

हालांकि, शुरुआत में बताया गया था कि विमान में 70 लोग हैं।

संघीय वायु परिवहन एजेंसी ने स्पूतनिक को बताया कि यह नागरिक विमान नहीं था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493