रूस का 60 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश (लीड-1)

मास्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। रूस ने 60 अमेरिकी राजनयिकों को वापस अमेरिका भेजने और सेंट पीटर्सबर्ग स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बंद करने का फैसला किया है। रूस का यह कदम अमेरिकी कार्रवाई की प्रतिक्रिया स्वरूप देखा जा रहा है जिसके तहत ब्रिटेन में एक पूर्व रूसी जासूस की हत्या मामले पर वाशिंगटन द्वारा 60 रूसी राजनयिकों को देश से निष्काषित कर दिया गया था।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को में अमेरिकी मिशन के 58 कर्मचारी और येकातेरिनबर्ग के दो कर्मचारियों को कूटनीतिक गतिविधियों के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

इन 60 राजनयिकों को पांच अप्रैल तक रूस छोड़ने का आदेश दिया गया है।

लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत जॉन हंट्समैन को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था।

‘द हिल मैगजीन’ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की घोषणा के कुछ ही समय बाद व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच संबंधों के बीच का तनाव और बढ़ने की घोषणा की।

प्रेस सचिव सारा हुकाबी सैंडर्स ने कहा, “रूस की प्रतिक्रिया अप्रत्याशित नहीं थी और अमेरिका इससे निपटेगा।”

विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा, “रूसी प्रतिक्रिया का कोई औचित्य नहीं है। हमारी कार्रवाई ब्रिटेन पर हमले की प्रतिक्रिया थी।”

‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने चार मार्च को पूर्व रूसी एजेंट सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया स्क्रिपल की जहर देकर हत्या के लिए रूस को साफ तौर पर दोषी ठहराया था।

अमेरिका ने ब्रिटेन का साथ देते हुए सोमवार को 60 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और साथ ही सिएटल में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493