रूस की नई डोपिंग एजेंसी में होंगे आईओसी, वाडा के सदस्य (लीड-1)

मास्को, 26 जुलाई (आईएएनएस)। रूस द्वारा बनाई जाने वाली नई डोपिंग एजेंसी में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी), विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)के अलावा अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ और मीडिया के सदस्य भी शामिल होंगे।

मास्को, 26 जुलाई (आईएएनएस)। रूस द्वारा बनाई जाने वाली नई डोपिंग एजेंसी में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी), विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा)के अलावा अंतर्राष्ट्रीय खेल महासंघ और मीडिया के सदस्य भी शामिल होंगे।

कमिशन के नए मुखिया विताली स्मिरनोव ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस ओलम्पिक समिति (आरओसी) ने सोमवार को स्मिरनोव के अलावा आरओसी के अध्यक्ष और 1971 से आईओसी के सदस्य को डोपिंग रोधी कमिशन में राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की सिफारिश पर शामिल किया है।

रूस की मीडिया के अनुसार स्मिरनोव ने कहा है कि कमिशन आईओसी, उसके अनुशास्तमक कमिशन, वाडा और डोपिंग के खिलाफ लड़ने वाली सभी समितियों के साथ मिलकर काम करेगा।

समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने स्मिरनोव के हवाले से लिखा है, “हम जल्द ही कार्यकारी समिति की बैठक करेंगे। मैं आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक से मुलाकात करुं गा। हम सहयोग के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि वह निकट भविष्य में नई समिति के सदस्ययों की घोषणा कर देंगे।

आईओसी द्वारा रूस की टीम को डोपिंग के चलते अगले महीने होने वाले रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। आईओसी के इसी फैसले के बाद नए कमिशन की स्थापना की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493