रूस की पोल वॉल्ट स्टार इसिन्बाएवा की संन्यास की घोषणा

रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की दो बार की ओलम्पिक विजेता और पोल वॉल्ट स्टार येलेना इसिन्बाएवा ने आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा कर दी है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के एथलेटिक्स आयोग के चार नए सदस्यों में निर्वाचित होने के बाद इसिन्बाएवा ने यह घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 34 वर्षीया इसिन्बाएवा के रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने के इरादों पर तब पानी फिर गया, जब अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) की ओर से रूस की पूरी ‘ट्रैक एंड फील्ड’ टीम को डोपिंग मामले के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया।

वर्तमान में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा की विश्व रिकॉर्ड धारक ने कहा, “मैं अब भी एक एथलीट हूं और आप से बात कर रही हूं लेकिन मैं जब इस संवाददाता सम्मेलन से जाऊंगी, तो अपने करियर से संन्यास लेने वाली एथलीट के रूप में जाऊंगी।”

तीन बार कि विश्व चैम्पियन इसिन्बाएवा ने कहा, “येलेना इसिन्बाएवा आज (शुक्रवार) एक पोल वॉल्ट एथलीट के तौर पर अपने करियर से सन्यांस ले रही है। यह मेरा आधिकारिक बयान है।”

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली इसिन्बाएवा ने कहा, “मेरे लिए यह काफी मुश्किल फैसला है लेकिन मैं पोल वॉल्ट छोड़ रही हूं न कि खेल को।”

इसिन्बाएवा ने कहा, “मैंने खेल के जरिए सब कुछ हासिल किया। मैंने एक अच्छा करियर जिया और पोल वॉल्ट के जरिए पदकों से अधिक चीजें हासिल की। अब वक्त आ गया है कि मैं अपने प्रयास के जरिए दूसरों के प्रदर्शन में सुधार करूं।”

रूस की पोल वॉल्ट स्टार इसिन्बाएवा को आईओसी के एथलेटिक्स आयोग के चार सदस्यों में निर्वाचित किया गया है। इसमें अन्य तीन सदस्य हैं जर्मनी की एथलीट ब्रिटा हाइडमन, दक्षिण कोरिया के रेयु सियुंग मिन और हंगरी के डेनियल गेयुर्ता शामिल हैं।

इसिन्बाएवा ने कहा, “मुझे लगा था कि संन्यास की घोषणा के बाद मैं काफी निराश हो जाऊंगी, लेकिन चुनाव ने मुझे प्रेरणा दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493