रूस की फीफा विश्व कप-2018 तैयारियों से संतुष्ट है फीफा

मॉस्को, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा की महासचिव फातमा सामोउरा ने फीफा विश्व कप-2018 की मेजबानी के लिए रूस की ओर से की जा रही तैयारियों पर संतुष्टि जताई है। रूस के उप-प्रधानमंत्री विताली मुतको ने यह जानकारी दी।

इसके अलावा फातमा ने कनफेडरशंस कप-2017 की तैयारियों को लेकर भी रूस का समर्थन किया है। गौरतलब है कि फातमा इस समय तैयारियों का जायजा लेने के लिए रूस के दौरे पर हैं।

समाचार एजेंसी तास ने रूस फुटबाल संघ (आरएफयू) के अध्यक्ष मुतको के हवाले से कहा, “फीफा की महासचिव फातमा मॉस्को दौरे पर हैं। हमने फातमा के साथ कनफेडरेशंस कप-2017 और फीफा विश्व कप-2018 की तैयारियों के संदर्भ में कई मुद्दों पर चर्चा की और फीफा का इन तैयारियों को लेकर कोई भी सवाल नहीं है।”

मुतको ने कहा कि फातमा के साथ वाणिज्यिक अधिकारों के संदर्भ में भी चर्चा हुई, जिसमें टेलीविजन पर टूर्नामेंटों के मैचों के प्रसारण अधिकार भी शामिल हैं।

मुतको ने कहा कि वह समन्वय के लिए तैयार हैं, लेकिन अंतिम फैसला फीफा को लेना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493