रूस की फुटबाल टीम में खेलना चहाते हैं फर्नाडीज

मास्को, 14 जुलाई (आईएएनएस)। रूस की नागरिकता हासिल कर चुके ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी मारियो फर्नाडीज अपने नए देश की फुटबाल टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह रूस के काम आने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बुधवार को फर्नाडीज को रूस की नागरिकता प्रदान की।

फर्नाडीज ने कहा, “मैं रूस का नागरिक बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। सीएसकेए एफसी से जुड़ने के बाद रूस मेरा दूसरा घर बन गया है। मैं इस देश की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना चाहता हूं और क्लब और देश के लिए काम आने के लिए मैं सबकुछ करने को तैयार हूं।”

मई में रूस का पासपोर्ट हासिल करने वाले फर्नाडीज हालांकि ब्राजील की नागरिकता को त्यागना नहीं चाहते।

फर्नाडीज ने तास को बताया, “सब कुछ सही है। मैं दोहरी नागरिकता रखने वाला हूं। रूस और ब्राजील दोनों देशों की।”

फर्नाडीज मई 2012 में सीएसकेए एफसी के साथ जुड़े थे। अक्टूबर 2014 से लेकर अब तक उन्होंने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए सिर्फ एक ही मैच खेला है। उन्होंने जापान के खिलाफ मैत्री मैच में हिस्सा लिया था जिसमें ब्राजील को 4-0 से जीत हासिल हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493