रूस की मैराथन धाविका मायोरोवा पर 4 साल का प्रतिबंध

मॉस्को, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने रूस की मैराथन धाविका अल्बीना मायोरोवा पर चार साल का प्रतिबंध लगाया है।

इस प्रतिबंध के तहत मायारोवा किसी प्रकार की खेल गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

अखिल रूस एथलेटिक्स महासंघ (एआरएएफ) द्वारा उन्हें प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया गया था।

एआरएफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि मायोरोवा को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उनके डोपिंग टेस्ट में ‘टेस्टोस्टेरोन’ की मात्रा मिली है।

मायोरोवा पर यह प्रतिबंध 28 जून, 2016 से लागू माना जाएगा। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, इस प्रतिबंध के चलते 14 मार्च, 2016 से 28 जून, 2016 के बीच उनके खेल परिणामों को रद्द कर दिया गया है।

मायोरोवा ने 2012 में नायोगा महिला मैराथन जीती थी। उन्होंने अपना सवश्रेष्ठ प्रदर्शन कर इस मैराथन को दो घंटे 23 मिनट और 52 सेकेंड में पूरा किया था। इसके अलावा उन्होंने 2013 में योकोहामा महिला मैराथन में भी जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493