रूस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच बने स्लटस्की

मास्को, 8 अगस्त (आईएएनएस)। सीएसकेए मास्को के कोच लियोनिड स्लटस्की को रूस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

रूसी फुटबाल परिसंघ के मुताबिक स्लटस्की दोनों पदों पर काम करते रहेंगे। रूसी लीग और रूसी कप (दोनों सीएसकेए) के साथ जीतने वाले स्लटस्की को रूस में सबसे काबिल कोच माना जाता है।

रूसी फुटबाल परिसंघ ने कहा है कि स्लटस्की अगले साल फ्रांस में होने वाली यूरोपीयन चैम्पियनशिप तक टीम के कोच रहेंगे।

स्लटस्की ने कहा है कि वह जानते हैं कि रूसी टीम इन दिनों मुश्किल में है लेकिन इसके बावजूद वह इसका कोच बनने के प्रस्ताव को ठुकरा नहीं रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493