रूस की लयबद्ध तैराक नतालिया ने लिया संन्यास

मास्को, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पांच बार की ओलम्पिक पदक विजेता रूस की लयबद्ध तैराक नतालिया इश्चेंको ने बुधवार को संन्यास ले लिया।

उनके कोच टायिना डनाचेंको ने इस बात की जानकारी दी।

पांच बार ओलम्पिक में स्वर्ण हासिल करने वाली नतालिया 19 बार विश्व विजेता और 12 बार यूरोपियन चैम्पियन भी रह चुकी हैं।

समाचार एजेंसी तास ने डानचेंको के हवाले से लिखा है, “जहां तक मैं जानता हूं उन्होंने अपने करियर को अलविदा कह दिया है।”

वह लयबद्ध तैराकी के चारों बड़े खिताब जीतने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493