मॉस्को, 22 मार्च (आईएएनएस)। रूस के रॉकेट ने बुधवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी।
इस सोयुज एमएस-08 अंतरिक्षयान में सवार तीन अंतरिक्षयात्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के लिए उड़ान भरी।
समचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रॉकेट ने रूस के समयनुसार 8.44 पर उड़ान भरी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अंतरिक्षयान की शुक्रवार को आईएसएस के रूसी खंड के साथ शुक्रवार 10.41 तक जुड़ने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोयुज एमएस-08 रूस में होने वाले फुटबॉल विश्व कप 2018 की बॉल अपने साथ लेकर गया है। यह बॉल वापस धरती पर लाई जाएगी और संभवता इसका इस्तेमाल जून में होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में होगा।
dharmpath.com dharmpath