रूस के खिलाफ अधिक संघर्ष करना होगा : क्रोएशियाई कोच

निज्नी नोवगोरोड (रूस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। क्रोएशिया के कोच ज्लातको डालिक ने कहा कि उनकी टीम को रूस के खिलाफ खेले जाने वाले फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल अधिक मेहनत करनी होगी।

क्रोएशिया और रूस ने रविवार रात को अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत हासिल कर अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया है।

दोनों टीमों ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। क्रोएशिया ने डेनमार्क को 1-1 से बराबरी के बाद पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया।

रूस और स्पेन का मैच भी 1-1 से बराबरी पर पहुंचने के बाद पेनाल्टी शूटआउट पर पहुंचा। इसमें रूस ने 4-3 से जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में डालिक ने कहा कि क्रोएशिया का डेनमार्क के खिलाफ मैच अलग था, क्योंकि डेनमार्क की टीम अनुशासित और सुव्यवस्थित थी।

डालिक ने कहा कि पिछले तीन मैचों की तुलना में डेनमार्क के खिलाफ क्रोएशिया का प्रदर्शन बेहद अच्छा नहीं था। हालांकि, वह परिणाम से खुश हैं।

कोच ने कहा, “इस मैच के परिणाम से हम और भी मजबूत बनेंगे। इस प्रकार का मैच जीतने के बाद आप समझते हैं कि आप ऐसी जीत के काबिल थे। मेरे खिलाड़ियों पर मेरा विश्वास अधिक मजबूत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493