रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध की तैयारी कर रहा अमेरिका

वाशिंगटन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रूस के क्रीमिया पर नियंत्रण को खारिज करते हुए ‘क्रीमिया घोषणापत्र’ को जारी करने के बाद कहा कि वह रूस पर नए प्रतिबंध विधेयक को लेकर कांग्रेस के साथ कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं।

सीनेट विदेश संबंध समिति के समक्ष बयान देते हुए पोम्पियो ने बुधवार को कहा कि वह विश्व भर में रूस के व्यवहार पर उसकी जवाबदेही तय करने वाले विधेयक का समर्थन करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मॉस्को के कथित खराब व्यवहार के लिए प्रतिबंध बढ़ाने की आवश्यकता की पुष्टि की और कहा कि अगर इसके लिए सही वजह मिलती है तो प्रतिबंध बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रूसी व्यक्तियों और कुलीन वर्गों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिबंध की आवश्यकता है। पोम्पियो ने कहा, “जो चीजें रूसी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती हैं, मैंने सुना है कि रूसी उसे लेकर ही सबसे ज्यादा चिंतित रहते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन ना तो क्रीमिया पर क्रेमलिन के नियंत्रण को मान्यता देता है और न ही कभी देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493