मॉस्को, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के सोवियत युग के प्रसिद्ध कवि येवगेनी येवतुशेंको का हृदयाघात के कारण अमेरिका के ओक्लाहोमा में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, येवतुशेंको की पत्नी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे थे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने येवतुशेंको के परिवार के साथ संवेदनाएं जताईं हैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव के अनुसार, “उनकी विरासत रूसी संस्कृति का अभिन्न अंग है।”
उपन्यासकार, फिल्म निर्देशक और निबंधकार रहे येवतुशेंको को 1963 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
येवतुशेंको और उनका परिवार 1991 में अमेरिका में बस गया था।
dharmpath.com dharmpath