मॉस्को, 19 जून (आईएएनएस)। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने दमिश्क में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद से मुलाकात की।
समाचार एजेंसी एफे ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया, “दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच बैठक में सैन्य सहयोग से संबंधित ज्वलंत मुद्दों और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ युद्ध में सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हुई।”
शोइगू ने अपने सीरियाई दौरे के दौरान पश्चिमी सीरिया में रूस के खमेमिम सैन्यअड्डे का भी निरीक्षण किया।
dharmpath.com dharmpath