मॉस्को, 19 मार्च (आईएएनएस)। रूस में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने अब तक हुई वोटों की गिनती में 75.91 फीसदी वोट हासिल किए हैं।
बीबीसी के मुताबिक, पुतिन को 2012 की तुलना में मिले वोटों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2012 में पुतिन को 64 फीसदी वोट मिले थे।
पुतिन के मुख्य प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नावलनी के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध की वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाए।
dharmpath.com dharmpath