मास्को, 26 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी मध्य रूसी शहर केमरोवो में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई जिसमें कम से कम 37 लोग की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कई लापता हैं।
मास्को, 26 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणी मध्य रूसी शहर केमरोवो में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई जिसमें कम से कम 37 लोग की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कई लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रारंभिक रिपोटरे में बताया गया कि 40 बच्चों सहित 69 लोग लापता हैं। दुर्घटनास्थल पर दमकल कर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
स्थानीय समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, इमारत से करीब 120 लोगों को निकाला गया है। आग इमारत के 1,000 से अधिक वर्ग मीटर तक फैल गई थी।
रूस के आपातकाल मंत्री व्लादिमीर पुचकोव ने बताया कि देश के आपातकाल मंत्रालय ने और अधिक राहतकर्मियों को घटनास्थल पर भेजने की योजना बनाई है।
शॉपिंग मॉल में लगी आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
dharmpath.com dharmpath