मॉस्को, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) ने रूस के धावक येगोर निकोलायेव और एलेक्जेंडर स्कोरोबोगाटो को अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तटस्थ खिलाड़ी के तौर पर भाग लेने की अनुमति दे दी है।
निकोलायेव 1,500 मीटर जबकि स्कोरोबोगाटो 400 मीटर रेस में हिस्सा लेंगे।
समचार एजेंसी तास ने आईएएएफ द्वारा जारी बयान के हवाले से बताया, “आईएएएफ डोपिंग रिव्यू बोर्ड दोनों रूसी खिलाड़ियों को तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दी क्योंकि वे असाधारण योग्यता मानदंड को पूरा करने में कामयाब रहे। हालांकि, रूस नेशलन फेडरेशन (रूसएएफ) अभी भी निलंबित है।”
येगोर निकोलायेव और एलेक्जेंडर स्कोरोबोगाटो जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 6-12 अगस्त के बीच होने वाले यूरोपीय एथलेटिक्स चैम्पियंशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
आईएएएफ ने कहा, “2018 में कुल 74 रूसी एथलीटों को तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति दे दी गई है। 68 आवेदन अस्वीकार कर दिए गए जबकि पांच एथलीटों की एएनए स्थिति रद्द कर दी है।”
दिसंबर 2016 में आईएएएफ ने फैसला किया कि जब तक ऑल-रूस एथलेटिक्स फेडरेशन (एआरएएफ) की सदस्यता बहाल नहीं की जाती, तब तक डोपिंग-विरोधी मानदंड को पूरा करने वाले रूसी एथलीट अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तटस्थ खिलाडियों के रूप में हिस्सा ले सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath