इससे पहले अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने दक्षिण कोरिया में कहा था, “उत्तर कोरिया के साथ सामरिक धैर्य बनाए रखने का युग अब खत्म हो गया है।”
लावरोव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अगर अलंकारिक भाषण की व्याख्या एकतरफा कार्रवाई के रूप में की जा रही है, तो फिर यह जोखिमपूर्ण तरीका है।”
उन्होंने कहा, “मैं आशा करता हूं कि हाल ही में सीरिया में जैसी कार्रवाई हमने देखी है, वैसी कोई एकतरफा कार्रवाई नहीं होगी और अमेरिका चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस रेखा के पालन के लिए बार-बार आवाज उठाई थी, उसका पालन करेगा।”
उत्तर कोरिया ने बीते रविवार को मिसाइल का पूर्वी तट पर परीक्षण किया था, जो माना जा रहा है कि विफल हो गया। हालिया समय में उसने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने आलोचना की है और संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।
लावरोव ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विभिन्न प्रस्तावों का उल्लंघन कर परमाणु परीक्षण करने को रूस स्वीकार नहीं करता, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि इसी कारण बल प्रयोग कर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के नियमों का उल्लंघन किया जाए।
dharmpath.com dharmpath