लंदन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की डोपिंग रोधी एजेंसी (यूकेएडी) के प्रमुख डेविड केनवर्थी ने कहा कि रूस को शीतकालीन ओलम्पिक खेलों-2018 से प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
दक्षिण कोरिया के शहर प्योंगचांग में 2018 में शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा।
समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, केनवर्थी ने यह भी कहा कि रूसी एथलीटों को पिछले साल अगस्त में आयोजित हुए रियो ओलम्पिक खेलों से भी प्रतिबंधित कर देना चाहिए था।
बीबीसी ने केनवर्थी के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि रूस को 2018 शीतकालीन ओलम्पिक खेलों से प्रतिबंधित कर देना चाहिए था। मेरा मानना है कि उन्हें पिछले साल हुए ग्रिष्मकालीन ओलम्पिक खेलों से भी प्रतिबंधित कर देना चाहिए था।”
केनवर्थी ने कहा, “मेरे विचार में अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने रूस पर प्रतिबंध लगाकर बिल्कुल सही किया। मुझे लगता है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) को भी रूस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा देना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath