रूस जनवरी में दुनिया का शीर्ष तेल उत्पादक देश बना रहा

रूसियन फेडरल स्टेट स्टैटिस्टिक्स सर्विस (रोसटैट) से संबंधित विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में रूस का औसत दैनिक तेल उत्पादन लगभग 1.08 करोड़ बैरल रहा, जो दिसंबर 2016 के 1.05 करोड़ बैरल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है।

आंकड़ों में कहा गया है कि सऊदी अरब इन दो महीनों में पिछड़ गया, और जनवरी में उसका दैनिक तेल उत्पादन 99.5 लाख बैरल रहा।

सऊदी अरब नवंबर 2016 में रूस के 1.04 करोड़ बैरल तेल उत्पादन के मुकाबले 1.06 करोड़ बैरल तेल का उत्पादन कर दुनिया के शीर्ष तेल उत्पादक देश के रूप में काबिज था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493