मॉस्को, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमीयर ने सीरिया और यूक्रेन पर चर्चा की। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों देशों के मंत्रियों ने फोन पर बातचीत की और सीरिया की स्थिति और देश में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयास पर चर्चा की।
मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उनकी चर्चा जेनेवा प्रक्रिया के ढांचे के अंतर्गत सरकार और विपक्ष के बीच फिर से समावेशी वार्ता शुरू करने के उपायों पर केंद्रित थी।
मंत्रालय के मुताबिक, “उन्होंने यूक्रेन के अंदर संघर्ष समाप्त करने के लिए सुरक्षा मुद्दों के समाधान के साथ ही राजनीतिक समाधान की दिशा में तालमेल बिठाने की जरूरत पर बल दिया।”
dharmpath.com dharmpath