क्रेमलिन ने मंगलवार को यह बयान जारी किया। क्रेमलिन का यह बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गुरुवार से शुरू होने वाली दो दिवसीय जापान यात्रा से पहले आया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले कई वार्ता के कई दौरे होंगे, जिनमें कुछ जटिल वार्ताएं भी होंगी।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि पुतिन दोनों देशों के बीच सामाजिक और आर्थिक सहयोग पर कई ठोस विषयों के साथ जापान पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि रूस और जापान ने प्रशांत क्षेत्र में चार से अधिक छोटे द्वीपों पर विवाद के कारण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
dharmpath.com dharmpath