रूस, तुर्की इदलिब में सैन्यमुक्त क्षेत्र बनाने पर सहमत

मॉस्को, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस और तुर्की ने 15 अक्टूबर तक सीरिया के इदलिब प्रांत में सशस्त्र विद्रोही समूह और सरकारी सैनिकों के बीच एक सैन्यविहीन क्षेत्र स्थापित करने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के अपने समकक्ष रेसेप तईप एर्दोगन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सैन्यमुक्त क्षेत्र सशस्त्र विपक्षी और सरकारी बलों की संपर्क रेखा के 15-20 किलोमीटर में बनाया जाएगा।”

क्रेमलिन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तुर्की सैन्य इकाइयों और रूसी सैन्य पुलिस इकाइयों वाले गश्ती समूह इस क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित रखेंगे।

पुतिन ने कहा, “रूस और तुर्की ने सीरिया में आतंकवाद से लड़ने के अपने ²ढ़ संकल्प की पुष्टि की।”

उन्होंने कहा, “हम एक संवैधानिक समिति के गठन पर काम जारी रखेंगे, जिसमें सीरियाई नेतृत्व, विद्रोही शक्तियां और समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493