मॉस्को, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस, तुर्की के साथ अपने संबंधों को एक बार फिर मजबूत करेगा और आतंकवाद के खिलाफ बातचीत दोबारा शुरू करेगा। रूस के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, नई चुनौतियों और खतरों से संबंधित विभाग के प्रमुख इलया रोगाचेव ने कहा, “राजनीतिक निर्णय ले लिया गया है और हम जल्द ही आतंकवाद के खिलाफ तुर्की के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करेंगे और रुकी हुई बातचीत फिर से शुरू करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “जाहिर है कि इस बातचीत से हमारी कुछ अपेक्षाएं और उम्मीदे हैं और तुर्की की तरफ से भी ऐसा ही महसूस किया जा रहा होगा।”
dharmpath.com dharmpath