रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बुधवार को रूसी रक्षा मंत्रालय बोर्ड के एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र की सैन्य व राजनीतिक स्थिति में लगातार अस्थिरता जारी है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन संकट और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों और उत्तरी काकेशस के समूहों की गतिविधियां भी लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा, “दक्षिणी सैन्य जिले की शक्ति में लगातार सुधार, अनुबंधित सैनिकों की भर्ती, सैनिकों को नए हथियार के साथ लैस करना और सैन्य बुनियादी ढांचे को विकसित करते रहना जरूरी है।”
dharmpath.com dharmpath