रूस नए अमेरिकी प्रतिबंधों का जवाब देगा

मॉस्को, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को कहा कि रूस इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगा।

समाचार एजेंसी तास ने रूस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बताया कि ये प्रतिबंध वैधता के दृष्टिकोण से अपमानजनक हैं और सभी नियमों का उल्लंघन करते हैं।”

पेस्कोव ने कहा, “राष्ट्रपति कार्यालय इन प्रतिबंधों के परिणामों पर करीब से नजर बनाए हुए है। सरकार इन प्रतिबंधों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए हर आवश्यक प्रयास कर रही है।”

सिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंने कहा कि रूस इस स्थिति का विश्लेषण करने के लिए कैबिनेट के साथ मिलकर काम कर रही है।

गौरतलब है कि अमेरिकी वित्त विभाग ने शुक्रवार को को रूस के 38 नागरिकों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसमें सात कारोबारी और 17 वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे।

रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को कहा कि रूस मौजूदा कारोबारी समझौतों और प्रक्रियाओं के दायरे में इसका जवाब देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493