रूस ने अमेरिका की आलोचना की

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने रूस के आरटी टेलीविजन से कहा, “वाशिंगटन के लगातार दबाव के कारण टोक्यो हमारे बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने से परहेज कर रहा है। जापानी अधिकारियों को रूस दौरे के प्रति हतोत्साहित किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि रूस तथा जापान के बीच के संबंधों का वैसा विकास नहीं हो रहा, जैसी मॉस्को ने उम्मीद की थी। यह यूक्रेन संकट को लेकर रूस के खिलाफ जापान के प्रतिबंधों व अमेरिका तथा यूरोपीय संघ द्वारा उठाए गए कदमों का परिणाम है।

रूस के विदेश मंत्री सेर्जेई लावरोव ने संबंधों में सुधार के लिए हाल में टोक्यो का दौरा किया, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय विवादों से तनावग्रस्त रहा है।

दोनों पक्ष रूस में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात की तारीख तय करने को लेकर सहमत हो गए। क्षेत्रीय विवादों पर दोनों पक्षों के बीच वरिष्ठ अधिकारी भी बातचीत कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493