रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकेव के मुताबिक, “कजाकिस्तान से मिली मानवीय सहायता सारियाई बंदरगाह टार्टस से अलेप्पो के लिए भेजी गई। इससे पहले अर्मेनिया, बेलारूस और सर्बिया से सहायता प्राप्त हुई। लेकिन सीरियाई लोगों की दुर्दशा और देश में मानवीय आपदा के बारे में लगातार बातें करने वाले कई देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अभी तक कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई है।”
उन्होंने कहा कि अलेप्पो के निवासियों को पानी और रोटी के अलावा ग्लास, सीमेंट, पाइप और निर्माण सामग्री की जरूरत भी है।
कोनाशेंकेव ने कहा कि अलेप्पो और अन्य शहरों में शांतिपूर्ण जीवन की वापसी हो गई है, स्थानीय लोग अपने घरों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, स्कूल और अस्पताल फिर से खुल गए हैं।
dharmpath.com dharmpath