रूस ने ईयू देशों के खाद्य पदार्थो पर प्रतिबंध की मियाद बढ़ाई

मॉस्को, 1 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक शासनादेश पर हस्ताक्षर कर यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों में पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध की मियाद 2018 के अंत तक बढ़ा दी है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, यह निर्णय पुतिन ने शुक्रवार को ऐसे समय में लिया, जब इससे एक दिन पहले गुरुवार को ईयू ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की मियाद छह महीने के लिए बढ़ा दी। ईयू ने यह कदम पूर्वी यूक्रेन में जारी अशांति में मॉस्को की भूमिका और क्षेत्र में शांति समझौते को बरकरार रखने में उसके असफल रहने पर उठाया है।

रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने ब्रसेल्स द्वारा गुरुवार को लिए गए निर्णय के संदर्भ में कहा, “यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंधों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। रूस इसके जवाब में 2018 तक अपने प्रतिबंधों का विस्तार करेगा।”

ईयू के प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की सूची में फल, सब्जियां, मांस, मछली और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।

इस बीच रूस पर ब्रसेल्स के प्रतिबंधों के तहत ईयू के बाजारों तक रूस की पहुंच पर रोक लग गई है।

ईयू के वरिष्ठ अधिकारियों ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह तथाकथित मिंस्क समझौते में शामिल तथ्यों को लागू नहीं कर पाया है, जिसमें मॉस्को समर्थक अलगाववादियों और यूक्रेनी सेना के बीच यूक्रेन की रूस सीमा में जारी संघर्ष को रोकने की बात शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493