रूस ने उत्तर कोरिया की नौका जब्त की

रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि रूस के सीमा गार्ड की एक गश्त नौका ने उत्तर कोरिया की मछली पकड़ने वाली नौका ‘डे यांग-10’ को जापान सागर में रूस के विशेष आर्थिक क्षेत्र में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 10.20 बजे रोका।

बयान में बताया गया कि रूस के सीमा गार्ड उत्तर कोरिया की नौका पर जांच के लिए चढ़े, जहां उन्हें कई अवैध जल संसाधन मिले। इस दौरान नौका में सवार उत्तर कोरिया के करीब 48 नागरिकों ने रूसी अधिकारियों के हथियारों को छीनने और उन पर हमले का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई करते हुए रूसी गार्डो ने आत्मरक्षा में पहले चेतावनी के लिए कुछ गोलियां दागी। इसके बाद हुई झड़प में उत्तर कोरिया के नौ नागरिक घायल हो गए, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई।

इस मामले पर उत्तर कोरिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493