मॉस्को, 17 जनवरी (आईएएनएस)। रूस ने टोपोल-एम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस मिसाइल को सोमवार को प्लेसेत्स्क प्रक्षेपण केंद्र से कामचात्का प्रायद्वीप की ओर दागा गया।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रक्षेपण का उद्देश्य टोपोल-एम मिसाइलों की मारक क्षमता और विश्वसनीयता की पुष्टि करना था।
मिसाइल की अधिकतम दूरी की मारक क्षमता 11,000 किलोमीटर है और यह 550 किलोटन वजन के परमाणु बम ले जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath