रूस ने यूक्रेन पर लगाया पुतिन की हत्या के प्रयास का आरोप, कहा- ड्रोन हमला विफल
May 4, 202329 Views
रूस ने आज आरोप लगाया कि यूक्रेन द्वारा राष्ट्रपति पुतिन की हत्या के प्रयास किए गए। यह भी कहा गया है कि यह एक “आतंकवादी हमला” था। साथ ही दावा किया गया है कि उसने पुतिन के आवास पर ड्रोन मार गिराया। क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए दो ड्रोन को मार गिराया और कीव पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया।