रूस ने यूक्रेन बॉर्डर से वापस बुलाई सेना

यूक्रेन-रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन बॉर्डर से अपने सैनिकों को बेस पर वापस बुला लिया है। समाचार एजेंसियों के हवाले से जारी इस खबर के बाद दुनिया ने राहत की सांस ली है। इससे पहले आशंका जताई गई थी कि क्या रूस, यूक्रेन पर हमला करने जा रहा है? यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक फेसबुक पोस्ट के बाद पूरी दुनिया में डर का माहौल बन गया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को घोषणा की थी कि बुधवार, 16 फरवरी ‘एकता का दिन’ होगा, क्योंकि उस दिन उनके देश पर रूसी आक्रमण शुरू हो सकता है। इसके साथ ही यूक्रेन में बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया था। साथ ही अमेरिका ने भी यहां अपना दूतावास खाली कर दिया था। इससे पहले बाइडेन प्रशासन ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन पर कभी भी हमला हो सकता है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493