इंचेयोन (दक्षिण कोरिया), 6 फरवरी (आईएएनएस)। रूस ओलम्पिक समिति के उपाध्यक्ष स्टानस्लाव पोजड्नियाकोव ने प्योंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों के आयोजकों की तरीफ की है।
उन्होंने आयोजकों द्वारा रूस के लिए अच्छा मौहाल बनाने के लिए उनकी प्रशंसा की है।
समाचार एजेंसी तास ने पोजडनियाकोव के हवाले से लिखा है, “हम कोरिया की टीम की स्थिति को समझते हैं। उनकी आयोजन समिति के साथ हमारे संबंधों को लेकर संतुष्ट हैं। हमारे सभी मुद्दों को लगभग आधा सुलझा लिया हया है और मुझे भरोसा है कि यह इसी तरह से जारी रहेगा।”
उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हवाईअड्डे पर हमारे खिलाड़ियों का प्रशंसकों ने स्वागत किया। माहौल शानदार है और काफी दोस्ताना।”
रूस के कुल 168 खिलाड़ी इन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेंगे। शीतकालीन ओलिम्पक खेल नौ फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath