रूस ने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र की व्यापक उपस्थिति की वकालत की

मॉस्को, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव का कहना है कि सीरिया में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की व्यापक उपस्थिति की जरूरत है क्योंकि इससे सूचनाएं इकट्ठा करने में मदद मिलेगी।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र के सीरिया के लिए विशेष दूत स्टेफन डी मिस्तुरा के साथ चर्चा के बाद शुक्रवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस इस स्थिति को स्वीकार नहीं कर सकता कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां खुद के बजाए अन्य सूत्रों से सचनाएं इकट्ठा कर रिपोर्ट और बयान तैयार करें।

लावरोव ने पिछले सप्ताह अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया पर किए गए हवाई हमलों की आलोचना की। हवाई हमले कर अमेरिका और सहयोगी देशों ने सीरिया संकट के निपटारे के लिए जेनेवा वार्ता को दरकिनार कर दिया, वह भी ऐसे समय में, जब रूस, तुर्की और ईरान जेनेवा प्रक्रिया की बहाली की ओर बढ़ रहे थे।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से सीरियाई लोगों के लिए मानवीय सहायता मुहैया कराने और युद्धग्रस्त देश में आवास, बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाएं प्रदान कराने को कहा।

डी मिस्तुरा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह खुश हैं कि सीरियाई संकट के राजनीतिक निपटारे के लिए रूस लगातार अपनी प्रतिबद्धता बनाए हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493