रूस ने 2010 में विमान दुर्घटना जानबूझकर कराई : पोलैंड

वारसॉ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पोलैंड के अभियोजकों ने 2010 में हुई विमान दुर्घटना को ‘जानबूझकर’ कराने का रूस पर आरोप लगाया है, जिसमें पोलिश राष्ट्रपति और 95 अन्य लोगों की जान चली गई थी। पोलैंड कहा है कि उनके पास इस बात के ‘सबूत’ हैं।

डेलीमेल ऑनलाइन की रपट के अनुसार, पोलैंड के राष्ट्रीय अभियोजक मरेक कुजिन्सकी ने कहा कि इस बात में ‘कोई संदेह’ नहीं है कि 2010 में रूस में हुई विमान दुर्घटना का एक प्रमुख कारण नियंत्रण कक्ष में मौजूद रूसी अधिकारी का व्यवहार भी था।

उप अभियोजक मरेक कुजिंस्की ने कहा कि दो हवाई यातायात नियंत्रक जानबूझकर वायु यातायात अव्यवस्था की स्थिति पैदा करने के दोषी हैं और वहां मौजूद तीसरा रूसी अधिकारी जानबूझकर कराई गई इस दुर्घटना में ‘सहायता’ करने का दोषी है।

10 अप्रैल, 2010 में हुई विमान दुर्घटना में राष्ट्रपति लेच काजिंस्की और 95 अन्य लोग मारे गए थे, जिनमें कई पोलैंड के शीर्ष राजकीय और सैन्य अधिकारी भी शामिल थे।

पोलैंड और रूस दोनों ने अलग-अलग दुर्घटना की जांच की थी।

पोलैंड के जांचकर्ताओं ने जहां खराब मौसम और एक विमान चालक की गलतियों को जिम्मेदार ठहराया था, जो पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं था, वहीं रूसी जांचकर्ताओं ने पोलैंड को इसका जिम्मेदार ठहराया है। रूस के अनुसार हवाई यातायात नियंत्रकों का इस मामले में कोई दोष नहीं था।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रवक्ता ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि ‘इस दुर्घटना की परिस्थितियों का अच्छी तरह अध्ययन किया गया है’ और ‘हम ऐसे निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493