रूस पश्चिमी दबाव के आगे नहीं झुकेगा : लावरोव

लावरोव ने यह बात अपने उस वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही, जिसका प्रसारण मंगलवार को ऑनलाइन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा, “हमारे पश्चिमी सहयोगी कभी-कभी कहते हैं कि रूस के साथ ‘पहले की तरह’ और कारोबार नहीं होगा और मैंने मान लिया है कि यह सच है।”

उन्होंने कहा, “पश्चिमी देशों के ऐसे बयान हमारे ऊपर उन समझौतों को थोपने की कोशिशें हैं, जो यूरोपीय संघ या अमेरिका के हितों के हिसाब से हैं और हमें यह यकीन दिलाने के लिए हैं कि वे हमारे हितों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। यह किस्सा खत्म हो गया है।”

लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देशों की ‘पेंचदार’ राजनीति पर आश्रित होने से बचने के लिए रूस संरचनात्मक सुधारों और आयात स्थानापन्न को लागू कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रूस समानता व अंतर्राष्ट्रीय कानून के अन्य उसूलों के आधार पर पश्चिमी देशों को सहयोग करने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493