रूस, बेलारूस 10 दिनों में गैस विवाद निपटाएंगे : पुतिन

सेंट पीटर्सबर्ग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्वास जताया है कि बेलारूस के साथ गैस तथा तेल विवाद 10 दिनों के भीतर सुलझा लिया जाएगा।

रूस दौरे पर आए बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ यहां सोमवार को बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि मॉस्को तथा मिंस्क दोनों पक्षों के लिए एक स्वीकार्य कीमत योजना पाने के लिए सहमत हैं और दोनों देशों के बीच तेल तथा गैस क्षेत्र के सभी विवाद 10 दिनों के भीतर सुलझा लिए जाएंगे।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि दोनों देश एक जनवरी, 2018 तक गैस बाजार के नियम भी बना लेंगे।

पुतिन ने कहा कि रूस तथा बेलारूस के बीच कोई विवादास्पद मुद्दा नहीं है। दोनों देशों के बीच एक साल से अधिक समय तक विवाद रहा।

लुकाशेंको ने कहा, “हम अपनी अर्थव्यवस्था की क्रियाशीलता के भविष्य को देखने में सक्षम हैं। हम इन मुद्दों को सुलझा लेंगे। हमारा मानना है कि हमारी सरकार सभी चीजों को कानूनी शक्ल दे देगी और 10 दिनों के भीतर हमारी अर्थव्यवस्था को सामान्य कर देगी।”

उल्लेखनीय है कि बेलारूस तथा रूस साल 2016 के शुरुआत से ही गैस की कीमतों में कमी करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

मिंस्क ने रूस के प्राकृतिक गैसों की कीमत प्रति 1,000 घन मीटर 132 डॉलर से 73 डॉलर करने पर जोर दिया है और मांग की है कि मॉस्को को समान नेटबैक कीमत की तरफ रुख करना चाहिए।

जवाब में, रूस ने साल 2016 की तीसरी तिमाही से बेलारूस को कर मुक्त तेल की आपूर्ति में कमी करने का फैसला किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493