रूस में आतंकी हमले की साजिश रच रहे 3 बंदूकधारी मारे गए

मॉस्को, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के नॉर्थ काकेसस के स्टावरोपोल शहर में शनिवार को तीन हथियारबंद संदिग्धों को मार गिराया गया। तीनों पर आरोप है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

मॉस्को, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के नॉर्थ काकेसस के स्टावरोपोल शहर में शनिवार को तीन हथियारबंद संदिग्धों को मार गिराया गया। तीनों पर आरोप है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।

समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, संघीय सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा है कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने सुबह तड़के एक अभियान शुरू किया, और बंदूकधारियों के एक समूह की आतंकी हमले की कोशिशों को विफल कर दिया।

अभियान के दौरान कई मार्ग बंद कर दिए गए थे।

नार्थ काकेसस क्षेत्र उग्रवाद के लिए कुख्यात है, जहां अलगाववादी और चरमपंथी अक्सर सरकारी, सैन्य और पुलिस प्रतिष्ठानों के साथ ही नागरिकों पर हमले करते रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493