रूस में चर्च से निकल रहे लोगों पर गोलीबारी, 4 मरे

मॉस्को, 18 फरवरी (आईएएनएस)। रूस में हफ्ते भर तक चलने वाले पैनकेक समारोह में उस वक्त शोक और भय की लहर दौड़ गई, जब दागेस्तान के शहर किज्लयार में लोगों पर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलियां बरसाकर चार लोगों की जान ले ली और इतने ही लोगों को जख्मी कर दिया।

स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संबद्ध एक सूत्र ने समाचार एजेंसी तास को बताया, “वारदात किज्लयार में हुई है। शुरुआती रपट के मुताबिक चार लोग मारे गए हैं। चार अन्य लोग घायल हुए हैं। बंदूकधारी को भी मार गिराया गया है।”

किज्लयार के महापौर अलेक्जैंडर शुआलोव ने तास को बताया कि लोग शाम की प्रार्थना के बाद गिरजाघर से बाहर आ रहे थे, जब बंदूकधारी ने उन पर गोलियां बरसाईं।

उन्होंने कहा, “चार लोग मारे गए हैं। बंदूकधारी भी मारा गया है। दो पुलिस अधिकारी और एक महिला घायलों में शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493