मास्को, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस में अल्कोहल वाले एक बाथ लोशन को पीने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की जांच समिति ने बताया कि पूर्वी साइबेरियाई शहर इरकुत्स्क में ‘बोयारिशनिक’ पीने से 16 अन्य की हालत गंभीर है।
समिति ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath