रूस में ताजिकिस्तान के 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

सेंट पीटर्सबर्ग, 21 मई (आईएएनएस)। आतंकवाद को बढ़वा देने के कथित आरोप में ताजिकिस्तान के दो नागरिकों को यहां हिरासत में ले लिया गया। यह जानकारी रूसी जांच समिति के स्थानीय प्रेस केंद्र ने शुक्रवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय प्रेस केंद्र ने कहा कि इन दोनों पर स्थानीय लोगों को आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में भर्ती करने का संदेह है। यह संगठन अनेक सीरियाई लोगों को सताने और उन्हें शरणार्थी बनाने के लिए जिम्मेदार है।

इस आपराधिक मामले की जांच के दौरान पहले सेंट पीटर्सबर्ग से धार्मिक साहित्य और प्रतीक चिन्हों के साथ अन्य सबूत जब्त किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493