मास्को, 13 फरवरी (आईएएनएस)। रूस के अल्ताई गणराज्य क्षेत्र में रविवार रात एक नागरिक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार सदस्य अभी लापता हैं।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि हल्का व बहुद्देश्यीय हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन आर66 तेलेत्स्कोये झील के पास नीचे गिरते दिखा।
समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, “160 से अधिक बचावकर्मियों ने सोमवार सुबह हेलीकाप्टर को खोजना शुरू किया।”
उन्होंने कहा कि 68 अन्य बचावकर्मी भी खोज क्षेत्र में जाने का इंतजार कर रहे हैं।
हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें क्षेत्र के पूर्व उप प्रमुख एनातोली बन्नी भी शामिल हैं। वह आठ साल पहले हुए एमआई-8 हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बचे थे।
dharmpath.com dharmpath